कावेरी नदी ( Kaveri River )

कावेरी नदी दक्षिण भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है जिसका उद्गम पश्चिमी घाट में कर्नाटक की ब्रह्मगिरि पहाड़ी से होता है।
इसके बाद यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होते हुए पुदुचेरी के माध्यम से बंगाल की खाड़ी में अपना मुहाना बनाती है।
कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में विवाद रहता है।
इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं-
बाएँ ओर से- हेमावती, शिमशा, अर्कावती (Arkavati)
दाएँ ओर से- काबिनी, भवानी, अमरावती
यह भारत की एक ऐसी नदी है जिस पर तीन नदी द्वीप हैं- श्रीरंगपट्टनम, शिव समुद्रम, श्रीरंगम
कर्नाटक में कावेरी नदी पर शिव समुद्रम जल प्रपात भी स्थित है जो कि आयतन की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात है।
कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ शहर तिरूचिरापल्ली हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।


कावेरी नदी को Animation Video के माध्यम से समझने के लिए यह विडियो देखें-

Geography को Animation Video के माध्यम से समझने के लिए Geo Study- YouTube Channel सब्सक्राइब कर लीजिये- Geo Study

1 thought on “कावेरी नदी ( Kaveri River )”

Leave a Comment