South Africa ( दक्षिण एशिया )

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्वीप का ही नहीं दुनिया का एकमात्र देश है जिसकी तीन राजधानियाँ हैं| प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया है, विधायी राजधानी केप टाउन है और न्यायिक राजधानी ब्लोमफ़ोन्टेन है।
इस प्रकार से साउथ अफ़्रीका देश ने डेमोक्रेसी के तीन पिलर अलग अलग स्थानों पर बनाए हुए हैं
दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग है।
आरेंज नदी (Orange river) दक्षिण अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। यह लेसोथो (Lesotho) देश में Drakensberg Mountains से आरम्भ होती है और पश्चिम दिशा में बहते हुए दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया देशों की सीमा बनाते हुए अटलांटिक महासागर में विलय हो जाती है। Drakensberg mountains का विस्तार दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो और स्वाजीलैंड या इस्वातिनी में है।

Lesotho देश चारों ओर से सिर्फ दक्षिण अफ्रीका देश से घिरा एक देश है । जिसकी राजधानी Maseru है और दक्षिण अफ्रीका देश की सीमा से लगा हुआ एक छोटा देश Swaziland है जिसकी राजधानी Mbabane (बबाने) है।
2018 में स्वाजीलैंड देश का नाम बदलकर इस्वातिनी कर दिया गया था।

लिम्पोपो नदी साउथ अफ़्रीका देश की सीमा बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे देश के साथ बनाते हुए मोजाम्बिक देश में प्रवेश करने के बाद हिन्द महासागर में गिरती है । लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।

Explanation Through Map Animation Click Here-

Don’t forget to Subscribe Geo Study YouTube Channel.

Leave a Comment